बनमनखी: जानकीनगर बस पड़ाव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, यात्री परेशान
लाखों रुपये का राजस्व देने वाला जानकीनगर बस पड़ाव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यात्रियों को घंटों अपने वाहन का इंतजार सड़क किनारे खड़े होकर करना पड़ता है। बस पड़ाव पर न तो बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही धूप, गर्मी एवं बारिश से बचाव के लिए शेड की सुविधा उपलब्ध है। स्थानीय लोगों एवं यात्रियों का कहना है कि वाहन की प्रतीक्षा के दौरान उन्हें खुले आस