रामगंजमण्डी: सातलखेड़ी ससुराल में युवक को जलाने की कोशिश, सास और साली पर लगे आरोप
रामगंजमंडी के सातलखेड़ी में एक युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार सवाईमाधोपुर निवासी संजय अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था।