खैरथल: खैरथल में पूर्व सीएम गहलोत का जन्मदिन मनाया गया, गौशाला में सवामणि की गई, कार्यकर्ताओं ने किया सेवा कार्य
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर रविवार दोपहर 2 बजे खैरथल तिजारा जिले में जनसेवा और गौ सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमारी सांगवान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य किया।खैरथल स्थित गौशाला में सवामणि का आयोजन कर गौ सेवा की गई गायों को चारा खिलाया गया।