डेहरी: डीएसपी बनीं सानिया कलीम, विधायक ने दी बधाई और शुभकामनाएं
Dehri, Rohtas | Jun 22, 2026 डीएसपी बनीं सानिया कलीम, विधायक ने दी बधाई और शुभकामनाएं ।डेहरी विधानसभा क्षेत्र के कमरनगंज निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कलीम अहमद की पुत्री सानिया कलीम के बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डीएसपी पद पर चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि ने उनके आवास पहुंचकर सानिया कलीम से मुलाकात की और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।