फुलवारी: गोपालपुर थाना क्षेत्र में CMS किरण से ₹27 लाख की लूट, मामले में गंभीर लापरवाही आई सामने
Phulwari, Patna | May 14, 2026 फुलवारीशरीफ में सीएमएस (कैश मैनेजमेंट सर्विस) की वैन से 27 लाख रुपये की लूट मामले में गंभीर लापरवाही सामने आई है। पुलिस की जांच में पता चला कि कैश वैन अत्यंत जर्जर हालत में थी। इसमें सायरन, गेट लॉक, सीसीटीवी कैमरा और कैश बॉक्स की चेन जैसी अनिवार्य सुरक्षा सुविधाएं मौजूद नहीं थीं। गोपालपुर थाना प्रभारी के अनुसार वाहन लगभग 'कंडम' स्थिति में था।