मरवाही: पेण्ड्रा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में आवास के लिए राशि मांगने की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
सुशासन तिहार के दौरान नगरीय निकाय क्षेत्र में पहला जन समस्या निवारण शिविर शुक्रवार को पेण्ड्रा के असेेम्बली हॉल में आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से नगरीय क्षेत्र में संचालित सभी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मांगो एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया।