होशंगाबाद नगर: आईटीआई शासकीय प्राथमिक शाला में स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद
बुधवार को करीब 11 बजे आईटीआई शासकीय प्राथमिक शाला प्राथमिक शाला में गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा स्कूल बैग विद एजुकेशनल डेस्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें सैकड़ों बच्चों को विशेष रूप से डिजाइन किए गए स्कूल बैग राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के द्वारा वितरित किए गए।यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत कार्यक्रम 2023 के तहत आयोजित किया।