होशंगाबाद नगर: एसपीएम गेट नम्बर 4 के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आए शासकीय कर्मचारी, उंगली कटी, अस्पताल में उपचार जारी
बुधवार को सुबह करीब 10 बजे एसपीएम गेट नम्बर 4 के पास चाइनीस मांझे की चपेट में आने से एक बाइक चालक शासकीय कर्मचारी सुरेन्द्र वासनिक घायल हो गए। बाइक के हैंडल में मांझा आने से उनकी तीन उंगली कट गई, जिससे खून तेजी से निकलने लगा। राहगीर और साथी कर्मचारियों की मदद से उन्हें उपचार के लिए मीनाक्षी चौक स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार मे टांके आए।