बहराइच: रुपईडीहा थाने के 4 सिपाहियों पर गिरी गाज, एसपी ने किया उन्हें लाइन हाजिर
बहराइच के रूपईडीहा थाने में तैनात 4 सिपाहियों को एसपी आरएन सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है। इन सिपाहियों में देवेंद्र, अभिषेकधर, आशीष और कुलदीप शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि बॉर्डर पर भ्रष्टाचार के मामले में यह कार्रवाई की गई है। रूपईडीहा थाना नेपाल सीमा पर स्थित है। जहां अक्सर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिलती हैं।