दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में मंगलवार सुबह 11 बजे अधिवक्ता सैय्यद अफजल हुसैन के आकस्मिक निधन की सूचना पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और 2 मिनट का मन रखकर भाविनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।