चंदौसी: थाना कुंढ पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी अभियुक्त को गांव फतेहपुर डाल से किया गिरफ्तार
जनपद में एक सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फतेहपुर ढाल में पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना कुढ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर ढाल का है, जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज किया