बालाघाट: शराब दुकान के पीछे मिला मोटर मैकेनिक का शव, दो दिन से लापता था, शराब पीने से हुई मौत!
हट्टा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के पीछे एक मोटर मैकेनिक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मराठा बुढ़ी निवासी 45 वर्षीय हुकुमचंद्र पिता युवलाल हरिन्द्रवार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।