हज़ारीबाग: 4 लाख के 5 आम चोरी! हजारीबाग में दुनिया के सबसे महंगे मियाज़ाकी आम पर चोरों का धावा
हजारीबाग के बड़कागांव से एक ऐसी चोरी सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया। इस बार चोरों ने सोना-चांदी नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे महंगे माने जाने वाले जापानी मियाज़ाकी आम पर हाथ साफ किया। किसान प्रवीण कुमार के बगीचे से पहली फसल के पांच आम चोरी हो गए। किसान का दावा है कि इन आमों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये प्रति किलो तक होती है, इसलिए चोरी हुए आमों की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है। एक साल पहले खरीदे गए पौधों में पहली बार फल आए थे। घटना के बाद किसान ने सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है।