गाज़ियाबाद: चंद्रपुरी के बालिका इंटर कॉलेज में 75वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में पहुंची महापौर, बच्चों ने बनाया 'राम मंदिर' का ढांचा
गाजियाबाद के चंद्रपुरी स्थित नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में 75 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को कॉलेज परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां स्कूली बच्चों ने श्री राम मंदिर का ढांचा भी तैयार किया। बता दें कि इस कार्यक्रम में गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल अग्रवाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं।