शिवपुरी नगर: रातोर गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद, दो भाइयों ने लाठी-चप्पलों से पीटकर भाई को किया अधमरा
शिवपुरी जिले के रातोर गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों ने अपने तीसरे भाई की लाठी और चप्पलों से पिटाई कर दी। मारपीट में घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। रातोर गांव निवासी अतर सिंह जाटव ने बताया कि उनके छह भाई हैं और उनके पिता का निधन हो चुका है।