सोहागपुर: अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैक कर की लाखों की धोखाधड़ी, पुलिस अधीक्षक से शिकायत
शहडोल मंगलवार को लगभग 3:00 बजे तक वार्ड क्रमांक 4 के रहने वाले कमल तिवारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एक शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक को सौपा है, शिकायत पत्र में कहा है कि उनका मोबाइल फोन अचानक हैक हो गया और बैंक से लाखों रुपए की धोखाधड़ी हो गई है,जिस पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है,और कार्यवाही की बात कही है।