फतेहाबाद: डौकी के ग्राम नगला केशो में टेंपो लेकर जा रहे युवक को घेरकर पीटा, गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
Fatehabad, Agra | Apr 14, 2026 डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केशो में टेंपो लेकर जा रहे एक युवक को दबंगों ने घेर कर पीट दिया। जिससे वह घायल हो गया घटना की जानकारी पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे पुलिस को इसकी सूचना दी गई पुलिस ने उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है