जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सोमवार को खरगोन की सड़कों पर समाज का भारी आक्रोश देखने को मिला। आर्यिका माताजी के साथ हुई हालिया दुखद दुर्घटना से आक्रोशित सकल जैन समाज ने एक विशाल मौन रैली निकाली। केसरिया और सफेद वस्त्रों में सजे हजारों महिलाओं और पुरुषों का यह शांतिपूर्ण कारवां पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा।