बरेली: बरेली में दबंगों का कहर! लाठी-डंडों और ईंटों से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन
बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ दबंग लोग एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और ईंटों से बेरहमी से हमला कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जता