धरहरा: धरहरा थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने ।
धरहरा थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार की देर रात्रि घर में सोई हुई 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित धरहरा थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है । आरोपी उसी गांव का है। जानकारी के अनुसार रात्रि में पीड़ित महिला के पड़ोस में श्राद्ध कर्म का भोज चल रहा था। उसी कार्यक्रम में आरोपी आया हुआ था ।