कांके: दिल्ली से रांची लौटे झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कहा- जल्द टिकट का होगा एलान
Kanke, Ranchi | Oct 17, 2024 दिल्ली से गुरुवार दोपहर करीब दो बजे झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची लौटे। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि जल्द टिकट की घोषणा का ऐलान हो जायेगा। झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि एक दो दिन में सब फाइनल हो जाएगा। बता दें कि सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में बैठक हुई थी।