कवर्धा: कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा में पीएम किसान उत्सव दिवस पर जारी हुआ पीएम किसान निधि की 16 वे किस्त की राशि की गई हस्तांतरित
29 फरवरी को कवर्धा जन संपर्क विभाग से मिली जानकारी अनुसार कबीरधाम ज़िले के पी एम सम्मान निधि योजना अंतर्गत 1 लाख 14 हजार 319 कृषको के खाते में 24 करोड़ 37 लाख की राशि हस्तांतरित की गई है। ज़िले के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में ज़िले के कृषक ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद संतोष पाण्डेय रहे।