हमीरपुर: खड़ेही गेट के पास अज्ञात ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर में घायल बाइक सवारों में से एक की हुई मौत
हमीरपुर जिले के मुस्करा कोतवाली के गांव खड़ेही गेट के पास सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर बाइक में टक्कर हो गई थी। जिससे बाइक में सवार दोनों घायल हो गए थे। इनमें से सत्यम शर्मा को रेफर किया गया था। कानपुर की रीजेंसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना कर फरार अज्ञात ट्रैक्टर अभी पुलिस की पकड़ से दूर है ।यह जानकारी मंगलवार को छै बजे मिली।