प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण गया डीडीयू रेल खंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थाई बदलाव किया गया है। सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने मंगलवार की सुबह 10 बजे बताया कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पहले हीं इसकी सूचना जारी कर दी है।