कुनकुरी: कुनकुरी पुलिस ने मवेशी तस्करी पर शिकंजा कसा, 8 मवेशियों के साथ आरोपी किया गिरफ्तार
जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ कुनकुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 8 मवेशियों को हांककर झारखंड ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हर्राडांड–टांगरबहरी रोड पर मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर अशोक कुमार यादव को दबोच लिया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 मवेशी, मोबाइल फोन और एक डंडा जब्त किया है। मामले में