सरदारपुर: बरमंडल में 5 वर्षीय मासूम से हैवानियत, चॉकलेट का लालच देकर घर बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरमण्डल में 5 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया हैं। आरोपी युवक ने घर के बहार खेल रही बच्ची को चॉकलेट देने के लिए घर में बुलाया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। राजोद थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।