सहारनपुर: आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी व एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सहारनपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का सोमवार दोपहर 12:00 बजे निरीक्षण किया।