कचुआबांक पंचायत में शनिवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में 700 लोगों ने आवेदन जमा दिए। BPO ने बताया कि सर्वाधिक 295 आवेदन अबुआ आवास व 272 मईया सम्मान योजना के प्राप्त हुए और सभी आवेदनों को मौके पर ऑनलाइन किया गया। BDO सीके सिंह ने कई बच्चों को अन्नप्राशन कराते कई लाभार्थियों को मौके पर कई योजनाओं के लाभ दिए।