चित्रकूट: कम उम्र में MBBS में चयन होने पर शुभम अग्रहरि को मिली बधाइयां, भाजपा नेता जगदीश गौतम ने घर पहुंचकर किया सम्मानित
पहाड़ी, चित्रकूट। चित्रकूट जिले के पहाड़ी कस्बे के शुभम अग्रहरि ने कम उम्र में एमबीबीएस (MBBS) में चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
इसी क्रम में भाजपा नेता जगदीश गौतम शुभम अग्रहरि के आवास पर पहुंचे और उन्हें एमबीबीएस में चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शुभम के परिवारजनों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।