पटना ग्रामीण: पटना में RJD MLC सुनील सिंह के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर, परिवार पर गबन का आरोप लगाते हुए कहा-बिहार का नटवरलाल
राजधानी पटना के प्रमुख इलाकों में राष्ट्रीय जनता दल के नवनिर्वाचित विधान पार्षद (MLC) सुनील सिंह के खिलाफ एक विवादित पोस्टर लगाया गया है। शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे से ही दिख रहे इस पोस्टर में सुनील सिंह, उनकी पत्नी और बेटे की तस्वीरें लगाकर पूरे परिवार पर धोखाधड़ी और गबन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उन्हें "बिहार का नटवरलाल" बताया गया है।