गुना नगर: किशनगढ़: गाली-गलौज के चलते दो पक्षों में भड़का खूनी संघर्ष,आरोप; गर्भवती महिला के गर्भ में दो जुड़वा भ्रूणों की मौत
किशनगढ़ में गाली-गलौज के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। दोनों ओर करीब 10 लोग घायल हुए, जिनमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। एक पक्ष का दावा है कि गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे जुड़वा भ्रूणों की मौत हो गई। कैंट पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।