सहारनपुर: सहारनपुर में रेहड़ा चोरी का खुलासा, मंडी पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, चोरी किया गया रेहड़ा भी बरामद
सहारनपुर के थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने रेहड़ा चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया रेहड़ा भी बरामद कर लिया। 13 अप्रैल 2026 को मुर्सलीन ताज कॉलोनी निवासी मौ. अजमल ने घर के बाहर खड़े रेहड़े की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना मंडी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।