अजयगढ़: अजयगढ़ के हजूरी तालाब में 29 जुलाई से लापता 17 वर्षीय छात्र की लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी
Ajaigarh, Panna | Jul 31, 2026 अजयगढ़ नगर परिषद के पीछे स्थित हजूरी तालाब में आज शुक्रवार 31 जुलाई को सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पानी में एक 17 वर्षीय छात्रा का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। मृतका की शिनाख्त किरण सोनकर (17) पुत्री खिचडू सोनकर के रूप में हुई है, जो हजूरी तालाब के पास ही रहती थी। छात्रा बीते 29 जुलाई की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब थी, जिसकी तलाश की जा रही थी। मृतक