शामली: शामली के झिंझाना से पंजाब में नशा तस्करी का आरोप, पुलिस कार्यालय पहुंचकर की गई शिकायत
Shamli, Shamli | Jun 2, 2026 मंगलवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक झिंझाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस कार्यालय शामली पहुंचकर बताया कि वह ट्रक पर काम करता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि झिंझाना क्षेत्र से 2 लोग पंजाब में कथित तौर पर नशीले पदार्थ की सप्लाई करते हैं, जिन्होंने ट्रक में नशा ले जाने का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।