अररिया: अररिया में सात निश्चय 3.0 के तहत जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 24 शिकायतों पर दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
Araria, Araria | Apr 27, 2026 अररिया में सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय, अररिया स्थित परमान सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।