चांदपुर: चांदपुर में भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कार्यालय का उद्घाटन किया, आम खाओ दूध पियो सम्मेलन में लिया भाग
बुधवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत गांव अजदेव में पहुंचे और वहां कार्यालय का उद्घाटन किया।इसके बाद गांव गदनपुरा में पहुंचे वहां आम खाओ दूध पियो सम्मेलन में भाग लिया।किसानो को खेती व जमीन संरक्षण के लिए सुझाव दिए।