बांका: बेलहर के विकास को लेकर विधायक मनोज यादव की पहल, पथ निर्माण मंत्री से की मुलाकात
Banka, Banka | Jun 4, 2026 बेलहर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक मनोज यादव ने पटना में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की सड़क निर्माण योजनाओं, लंबित परियोजनाओं और जलनिकासी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। गुरुवार की शाम 5 बजे विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क और अन्य सुविधा हो।