सुपौल: भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ, बिहार सरकार के मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का दिया मंत्र
Supaul, Supaul | May 23, 2026 सुपौल जिला मुख्यालय स्थित आर के पैलेस होटल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री रामचन्द्र प्रसाद ने किया।