चरखारी: बमरारा गांव की एक महिला ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के बमरारा गांव निवासी सोहनलाल कि 29 वर्षीय पत्नी सुनीता ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिवारिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।