जिला मुख्यालय में स्थित कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभागार में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कृषि उत्पादन बढ़ाने हेतु कृषि विभाग को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राकृतिक एवं परंपरागत खेती को बढ़ावा देने, किसानों के प्रशिक्षण, पंजीयन और उत्पादों के बायो प्रमाणीकरण पर जोर दिया।