मिर्ज़ापुर: कुशहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप
बताते चले कि जिगना थाना क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी 35 वर्षीय अजीत कुमार बिंद पुत्र सीताराम बिंद की तबीयत बुधवार की दोपहर 1:00 बजे खराब हो गई परिजनों द्वारा गांव में ही एक मेडिकल स्टोर पर दवा दिलाने ले गए जहां पिता सीताराम बिंद का आरोप है कि मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगाते ही बेटे की हालत बिगड़ गई पास के पीएचसी सिरोई में ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया