अजगरबहार: कोरबा में रेत तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर जब्त, 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण पकड़ा गया
मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, रेत तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर जब्त; 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण पकड़ा, कोरबा में खनिज विभाग का दोहरा प्रहार: कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग और तहसील प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में लगे 4 ट्रैक्टर जब्त किए। साथ ही करीब 100 ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण भी पकड़ा गया।