कुटुंबा: कुटुंबा में करोड़ों की लागत से बन रहे चेकडैम में निर्माण के दौरान दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड में बिहार सरकार की "हर खेत तक सिंचाई का पानी" योजना के तहत बतरे नदी पर बन रहे चेकडैम निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही पिपरा बगाही में निर्माणाधीन चेकडैम की दाहिनी दीवार में ऊपर से नीचे तक बड़ी दरार पड़ गई है। इससे निर्माण की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े हो गए