डेहरी: मोहन बिगहा के समीप फोर लेन पर बाईक -कार में टक्कर,2 घायल,मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को NMCH में कराया एडमिट
Dehri, Rohtas | Jan 30, 2024 शहर के फोर-लेन सड़क पर मंगलवार को विपरीत दिशा में आ रहे एक बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक संख्या बीआर 26 एक्स 1185 पर सवार एक महिला व पुरुष जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर टीओपी एक के अध्यक्ष तथा डायल 112 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और क्षति ग्रस्त बाइक और कार को अपने कब्जे में ले लिया। वही दोनो घायल को एनएमसीएच में एडमिट कराया गया है।