उदवंत नगर: उदवंतनगर में पैक्स मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्ति के 300 से अधिक फॉर्म निर्वाचन कार्यालय में हुए प्राप्त
उदवंतनगर नगर में पैक्स मतदाता सूची से जुड़े दावे आपत्ति का फॉर्म लेने का कार्य जारी है। 21 अक्टूबर तक 300 से अधिक संख्या मे आवेदन निर्वाचन कार्यलय उदवंतनगर को प्राप्त हुए है। कर्मियों ने बताया कि पैक्स मतदाता सूची बीते 9 अक्टूबर को प्रकाशित किया गया था। सुधार को विभागीय नियमाकुल 22अक्टूबर तक सदस्यों का फ्रॉम लिया जाएगा।