उदवंत नगर: उदवंत नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शराब मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
उदवंतनगर थाने क्षेत्र से शराब मामले मे पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियो ने बताया कि दक्षिण एकौना निवासी सागर कुमार ऊर्फ भोलू को दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ उदवंत नगर निवासी विकास कुमार कुशवाहा एवम जगदीशपुर निवासी किशुन कुमार को शराब पीने के मामले मे गिरफ्तार कर 18 अक्टूबर शुक्रवार के दिन जेल भेज दिया गया।