जशपुर: सेंधवार में शासकीय जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, तीन लोग गंभीर घायल
जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत पान्ड्रापाठ चौकी के सेंधवार गांव में शासकीय जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि शासकीय जमीन पर बने खलिहान के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। गुरुवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी और स