खजनी: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर उनवल में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी
नगर पंचायत उनवल में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आम लोगों के बीच झालमुड़ी व मिठाई वितरित की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने किया।