बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ पूर्व की तैयारियों के संबंध में बैठक की
Ballia, Ballia | Jun 6, 2025 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार की शाम पांच बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ पूर्व की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिशासी अभियंता बाढ़ ने जिलाधिकारी को प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनपद में बाढ़ से प्रभावित होने वाले ग्रामों, क्षेत्रों एवं अब तक की गई तैयारी की विस्तृत जानकारी दी।