बलिया: NH31 पर नरही गांव के पानी टंकी के पास दो पिकअप की जोरदार टक्कर, एक पिकअप चालक की हालत गंभीर
Ballia, Ballia | Jun 6, 2025 नरही थाना क्षेत्र के नरही गांव के पानी टंकी के पास शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे दो पिकअप के टक्कर में एक पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हो गया ग्रामीणों की मदद से सीएचसी नरहीं पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटे पिकअप के परखच्चे उड़ गए।